Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बालिकाओं की उम्मीदों में पंख लगा रही सवित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बालिकाओं की उम्मीदों में पंख लगा रही सवित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
विज्ञापन
  • पलामू प्रमंडल में एक लाख से अधिक बालिकाओं को मिला लाभ
  • बेहतर शिक्षा ग्रहण करने में बालिकाओं को हो रही सहुलियत

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना। इस योजना का लाभ वैसी बालिकाओं को देने का प्रावधान किया गया है, जो विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। सरकार की इस योजना से बालिकाओं की उम्मीदों में पंख लग रहा है। 

योजना के तहत सरकार की इस अनुदान राशि से एक ओर जहां बालिकाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में मदद मिल रही है। वहीं दूसरी ओर बालिकाएं सशक्त हो रही हैं। बालिकाओं में अशिक्षा का अंत करते हुए शिक्षा रूपी प्रकाश की ओर बढ़ने में यह योजना काफी मददगार साबित होने लगा है। आर्थिक सशक्तिकरण एवं शिक्षा से सुशिक्षित समाज का निर्माण हो रहा है। साथ ही बाल विवाह जैसी कुप्रथा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों को अंत करने के दिशा में भी बल मिला है। 

आर्थिक सहयोग मिलने से बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए आवश्यक वस्तुएं या अन्य संसाधन जुटाने के लिए स्वतंत्र निर्णय लेने में सक्षम बन रही हैं। पलामू प्रमंडल में एक लाख से अधिक बालिकाओं को इस योजना से अच्छादित किया गया है।

पलामू जिले में 47,366 से अधिक गढ़वा जिले में 30,375 एवं लातेहार जिले में 22,496 से अधिक बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिया गया है। पलामू जिले में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत 11,340, 9वीं में अध्ययनरत 9,740, 10वीं की 9993, 11वीं की 7894, 12वीं की 6173 एवं 19-19 आयुवर्ग की 2226 बालिकाओं को इस योजना से अच्छादित  किया गया है। वहीं गढ़वा जिले में 8वीं कक्षा में अध्ययनरत 8432, 9वीं की 6755, 10वीं की 6745, 11वीं की 4571, 12वीं कक्षा में अध्ययनरत 3523 छात्राओं को इस योजना से अच्छादित किया गया है। साथ ही 18-19 आयुवर्ग की 349 बालिकाओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जा रहा है।

बालिकाओं को 20 हजार रुपये तक अनुदान :

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत वर्ग 8 एवं 9 की छात्राओं को 25,00 वर्ग 10 से 12 तक की छात्राओं को 5,000 तथा 18-19 वर्ष की बालिकाओं को 20,000 रुपये एकमुश्त देने का प्रावधान है, और इस योजना छात्राओं/बालिकाओं को लाभान्वित किया जा रहा है।

लाभुकों ने कहा :-

पांकी प्रखंड क्षेत्र के बनई गांव निवासी एवं कक्षा 11वीं में अध्ययनरत छात्रा अंजली कुमारी ने बताया कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से उन्हें 5000 की राशि की प्राप्ति हुई। यह राशि से उन्हें टैब की खरीदारी में मदद मिली।‌ टैब के माध्यम से वह ऑनलाइन व्यवस्था से जुडकर बेहतर शिक्षा ग्रहण कर रही है।

पाटन प्रखंड क्षेत्र के मेराल गांव की निवासी विनय कुमार मेहता की पुत्री प्रतिभा कुमारी ने बताया कि वह राजकीय पिछड़ी जाति आवासीय बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, अयोध्या कोल्हुआ, चैनपुर की 11वीं कक्षा की छात्रा हैं। सरकार की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से प्राप्त राशि से उन्हें पाठ्य सामग्री की‌ खरीद में मदद मिली है।

पांकी प्रखंड क्षेत्र के बनई गांव निवासी एवं कक्षा 11वीं में अध्ययनरत छात्रा खुशी कुमारी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से उन्हें भी 5000 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि का उपयोग उन्होंने ट्यूशन फीस भरने एवं पुस्तक कॉपी खरीदने में की हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 128,191