Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

17 को मुख्यमंत्री आवास घेरेगा स्टूडेंट्स यूनियन, 18 को झारखंड बंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
17 को मुख्यमंत्री आवास घेरेगा स्टूडेंट्स यूनियन, 18 को झारखंड बंद
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले 60:40 नियोजन नीति के खिलाफ 17, 18 एवं 19 अप्रैल का महाआंदोलन ऐतिहासिक होगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

यूनियन के छात्र नेता देवेन्द्र नाथ ने कहा कि 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास घेराव ऐतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को सभी जिले से छात्र रांची में जुटेंगे और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

वहीं आंदोलन के दूसरे दिन 18 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालय में शाम को मशाल जुलूस निकाला जायेगा। 19 अप्रैल को झारखंड बंद रहेगा।

विज्ञापन