Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सरायकेला : ऑटो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक की मौत, चार गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सरायकेला : ऑटो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक की मौत, चार गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, सरायकेला-खरसावां/ रांची। जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चांडिल थाना के कांदरबेड़ा एचपी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की शाम ऑटो और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें ऑटो पर सवार एक शख्स की मौत हो गयी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। 

बताया जाता है कि घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गयी। वहीं बाकी के घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार चांडिल कांदरबेड़ा पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार शाम 7:30 बजे यह हादसा हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। 

बताया जाता है कि ऑटो पर सवार सभी पैसेंजर गम्हरिया के बोलाईडीह के रहने वाले हैं। सभी यात्री एक साथ हाथी खेदा मंदिर दर्शन के लिये गये थे, जहां से वापस लौटने के क्रम में दुर्घटना हुई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,642