टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाईकोर्ट में चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद सहित अन्य दोषियों की सजा बढ़ाने को लेकर सीबीआई की ओर से दायर याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई।
इस दौरान जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस सुभाष चंद की खंडपीठ ने मामले को सक्षम बेंच में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया। यह मामला देवघर कोषागार से अवैध निकासी से जुड़ा हुआ है, जिसमें लालू प्रसाद सहित अन्य दोषियों को कम सजा हुई थी।
दोषियों की सजा बढ़ाने को लेकर सीबीआई ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। लालू प्रसाद और सुबीर भट्टाचार्य की ओर से अधिवक्ता देवरषी मंडल ने पैरवी की जबकि सीबीआई की ओर से अधिवक्ता पीएएस पति उपस्थित थे।