Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : क्रीड़ा भारती ने अंबेडकर जयंती पर करायी वॉलीबाल प्रतियोगिता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : क्रीड़ा भारती ने अंबेडकर जयंती पर करायी वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 14 अप्रैल 2023 को क्रीड़ा भारती रांची के द्वारा डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता करायी। जिसके मुख्य अतिथि जगलाल पाहन, विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती प्रदेश उपाध्यक्ष मुनचुन राय रहे। 

रांची महानगर क्रीड़ा भारती अध्यक्ष रवि मुंडा की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल तथा रोहित कुमार ने किया। अतिथि के रूप में अर्जुन राम, योग एवं सूर्यमस्कार  प्रांत प्रमुख राफिया नाज, युवा प्रांत प्रमुख मोनू शुक्ला, अटल पांडेय, कौशल चौधरी, प्रेम सिंह नीलमणि राय आदि उपस्थित थे। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जगलाल पाहन  एवम अतिथि के रूप में अर्जुन राम, अटल पांडेय विक्की आदि लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता में चार टीम ने भाग लिया, जिसमें सुपर जायंट ने विजय प्राप्त किया और दूसरे स्थान पर मुंडा ब्रदर्स रहे। विजेता टीम को प्रोत्साहन राशि  दिया गया तथा सभी खिलाड़ियों को मैडल देकर हौसला बढ़ाया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,836