Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा में 22 को धूमधाम से मनेगी परशुराम जयंती : अनूप जोशी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा में 22 को धूमधाम से मनेगी परशुराम जयंती : अनूप जोशी
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ राष्ट्रीय ने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती 22 अप्रैल 2023 को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। 

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की बैठक जिला अध्यक्ष अनूप जोशी के आवासीय कार्यालय में आज संध्या को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने किया एवं संचालन सचिव प्रियदर्शी बिहारी ने किया। 

उस बैठक में सामूहिक निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर रामायण का अखंड पाठ किया जाये। इसके लिए हिंदू समाज के  सभी सनातन धर्म प्रेमियों से आग्रह किया गया कि आप सभी हवन पूजन में सम्मिलित होकर भगवान का आशीर्वाद लें और प्रसाद ग्रहण करें। 

साथ ही अखंड रामायण का पाठ में भी सम्मिलित होकर भगवान का आशीर्वाद लें। रामायण का अखंड पाठ 22 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शुरू होकर 23 अप्रैल को सुबह 9 बजे हवन पूजन के साथ समापन होगी। 

बैठक में दीनानाथ पांडे जी, हृदयानंद मिश्रा, उपेंद्र दुबे, पंकज दुबे, विजय पांडे, चंद्रशेखर जोशी, जय पांडे, राधेश्याम पांडे, मुरारी मिश्रा, प्रभाकर झा, अमरेंद्र पांडे, मनोज जोशी, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी, दिनेश झा, शशि भूषण महाराज, राजेश शर्मा, दीपक शर्मा आदि ब्राह्मण समाज के भाई बंधु सम्मिलित हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,377