Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जामताड़ा : भीषण अगलगी में 40 लाख का नुकसान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जामताड़ा : भीषण अगलगी में 40 लाख का नुकसान
विज्ञापन
  • टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग, रिहायशी इलाके में उठी लपटें; 40 लाख का नुकसान 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा। जामताड़ा में टेंट हाउस गोदाम में भीषण आगजनी से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि गोदाम 4 घंटे से ज्यादा समय तक धू-धूकर जलता रहा। आग किन वजहों से लगी फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। 

दरअसल, जहां आग लगी वहां बिजली का कनेक्शन नहीं है इसलिए शॉर्ट सर्किट की संभावना नहीं थी। इस बीच स्थानीय विधायक डॉ इरफान अंसारी ने नुकसान का आकलन कर मुआवजे दिलाने का निर्देश दिया है। पीड़ित परिवार का नुकसान की वजह से रो-रोकर बुरा हाल है। 

मिली जानकारी के मुताबिक जामताड़ा स्थित श्रीपल्ली मोहल्ले में बड़ा टेंट हाउस गोदाम है। यहां गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना टेंट हाउस मालिक और अग्निशमन विभाग को दी। 

अग्निशमन विभाग और नगर पंचायत की ओर से भेजे गए 5 वाटर टैंकर ने मिलकर 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टेंट हाउस मालिक का दावा है कि आगजनी में कम से कम 30-40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,029