Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

तेजी से चल रहा आउटर रिंग रोड का काम, तीन फेज का सर्वे पूरा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तेजी से चल रहा आउटर रिंग रोड का काम, तीन फेज का सर्वे पूरा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रिंग रोड के बाद रांची वासियों को अब आउटर रिंग रोड का भी तोहफा जल्दी ही मिलने वाला है। इससे न सिर्फ शहर की यातायात सुधरेगी बल्कि शहर के बाहर व अंदर आना लोगों के लिए काफी आसान हो जायेगा। आउटर रिंग रोड का काम काफी तेज गति से पूरा किया जा रहा है। 

आउटर रिंग रोड के 3 पेज का सर्वे हो गया है। वहीं अन्य चरणों का सर्वे अभी हो रहा है। सर्वे के बाद सर्वे रिपोर्ट केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजी जायेगी। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इस पर काम जल्दी शुरू हो जायेगा।

झारखंड परिवहन विभाग के ऑफिशल वेबसाइट के अनुसार, आउटर रिंग रोड बनाने में भारत सरकार ने 5000 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। हालांकि इसमें 6000 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राशि भारत सरकार वहन करेगी। साथ ही मौजूदा रिंग रोड से आउटर रिंग रोड की दूरी करीब 10 से 12 किलोमीटर की होगी।

जानकारी के मुताबिक, इस आउटर रिंग रोड का डीपीआर गुरुग्राम की कंपनी एमएसवी इंटरनेशनल ने बनाने का काम शुरू कर दिया है फिर डीपीआर को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा जायेगा। इस आउटर रिंग रोड बनने से शहर की यातायात व्यवस्था पर दबाव कम होगा व जाम से भी निजात मिलेगी। आउटर रिंग 5 फेज में बनायी जायेगी। जिसकी लंबाई करीब 194 किलोमीटर की होगी।

  • पहला चरण- एनएच-75 में पुंदाग टोल प्लाजा के निकट से एन एच -75 में मंदार के उकरीद तक
  • दूसरा चरण- एनएच -75 उकरीद से एन एच -23 इटकी के समीप तक
  • तीसरा चरण- एन एच -23 इटकी के पास से एन एच -75 एक्स्टेंशन में कलामाटी तक
  • चौथा चरण- एनएच -75 एक्स्टेंशन से एनएच -33 टाटा रोड में पांचा तक
  • पांचवां चरण- एनएच -33 पांचा से एनएच -33 रामगढ़ में पुंदाग टोल प्लाजा के निकट तक

राज्य सरकार ने 3 माह पूर्व केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव से आउटर रिंग रोड निर्माण का आग्रह किया था। उन्हें आउटर रिंग रोड की जरूरतों के बारे में भी बताया गया था। साथ ही भारत सरकार इसके लिए सहयोग क्यों करें इस पर भी प्रकाश डाला था। इसके बाद ही केंद्र सचिव ने इसके लिए सहमति दे दी थी। इसके बाद ही विभाग इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,674