Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में मनी अंबेडकर जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में मनी अंबेडकर जयंती
विज्ञापन
  • बाबा साहेब के बताये रास्ते पर चलने का बच्चों ने लिया संकल्प

टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में गुरुवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, एकेडमिक  डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

मौके पर उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। हमें अपने जीवन को संविधान की मर्यादा के अनुरूप  जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात कर उनके बताये गये रास्ते पर चलने की जरूरत है। वहीं बच्चों ने भी बाबासाहेब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। 

मौके पर एकेडमिक को-आर्डिनेटर प्रवीण कुमार, सुभय कुमार, राकेश पांडेय, दीपक सर्राफ, कुंदन राणा, शंकर कुमार, फैयाज कैसर, विक्की कुमार, सतीश कुमार, अभिलाषा सिंह, पायल सिंह, विक्रम कुमार, संजय तिवारी, जेपी सिंह, अलका सिंह, रूबी वर्मा, प्रियंका गुप्ता, प्रियंका सिंह, स्वीटी सिन्हा, कामिनी सहाय, सपना शर्मा, कुंतल जेठवा, रेणु सेट, सरोज पांडेय, विशाल आनंद, पवन ठाकुर, रंजीत सिंह समेत अन्य शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी व बच्चे मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,349