जल ही जीवन है : राज पचीसिया
टीम एबीएन, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया शाखा की एक बैठक हुई। जिसमें नय सत्र के 10 दिनों के कार्यों की समीक्षा हुई तथा इस माह समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते शाखा अध्यक्ष राज पचीसिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा है और इसी कड़ी में गर्मी को देखते हुए जगह-जगह अमृतधारा योजना के तहत अस्थायी अमृतधारा कार्यक्रम के तहत घड़े लगाये जायेंगे।
वहीं कोडरमा स्टेशन स्थित काली मंदिर हनुमान मंदिर एवं राजगढ़िया मोड पर बने वाटर कूलर की व्यवस्था को दुरूस्त किया जायेगा, ताकि राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध हो सके। इसके लिए हर्षित सोमानी एवं शिवेश पवीसिया को परियोजना निर्देशक बनाया गया।
वहीं गर्मी में पशु पक्षियों और मवेशियों के लिए छतों पर मिट्टी के बर्तत में पानी रखने एवं शहर के अलग-अलग जगहों पर पानी रखने का निर्णय लिया गया। वहीं मंच ने नेकी के दीवार, गौ सेवा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर भी चर्चा की।
सचिव आशीष जोशी ने कहा कि मंच का इस माह में पदस्थापना समारोह आयोजित होना है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा शाखा और मारवाड़ी युवा मंच संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के पदाधिकारियों को आमंत्रित करेगा।
बैठक में आगामी 18 अप्रैल को श्याम शरण में आ जा रे वार्षिक उत्सव में अपनी सहभागिता पर भी चर्चा की। वहीं बैठक में श्याम शरण में आ जा रे के रवि दाहिमा, संजय अग्रवाल, पप्पु सिंह, अशोक खाटुवाला, विवेक सहल ने मंच को विभिन्न कार्यक्रम में सहभागिता करने की जानकारी भी दी।
बैठक में कोषाध्यक्ष चिंटु अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रितेश दुग्गड़ अरविंद चौधरी संजय ढोल्या, आशीष केड़िया, संजय अ्रग्रवाल, अंकित केड़िया, उमंग अग्रवाल आदि उपस्थित थे।