झारखंड
महर्षि सेवा संस्थान ने हंसराज वाधवा +2 उवि, नामकुम में मनाया बाल दिवस
ABN Bureau
•
17 Nov, 2021
•
3 मिनट में पढ़ें
6 Views
विज्ञापन
रांची। बुधवार को महर्षि सेवा संस्थान ने राजकीयकृत हंसराज वाधवा +2 उच्च विद्यालय, नामकुम में बाल दिवस बच्चों के साथ मनाया। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के देश की आजादी, देश के विकास में योगदान और बच्चों के प्रति उनके लगाव को याद किया गया। संस्थान ने बच्चों के लिए खेलकूद का सामान (बैट-बॉल, लूडो, चेस, स्कीपिंग, फुटबॉल, बैडमिंटन आदि) प्रधानाध्यापक को दिया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका कुमारी मुन्नी ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी हो और वह भी आगे भविष्य में तरक्की करें, ऐसी हमारी मनोकामना है। संस्था ने बच्चों की जागरुकता के लिए स्कूल की दीवारों पर नारे के साथ असामाजिक तत्वों के लिए चेतावनी संदेश भी लिखा। खेलकूद के सामान में राहुल और दीवार लेखन मे सुनिल का विशेष योगदान रहा है। मौके पर एबी केरकेट्टा, मधू कुजूर, रेखा कुमारी, रीता कुमारी, पूनम बारा, शुभम कुमार, शशांक कुमार, स्कूल के बाल सांसद की प्रधानमंत्री ममता कुमारी, स्वास्थ मंत्री गुड्डी कुमारी, शिक्षा मंत्री काजल कुमारी, खेल मंत्री रोहित सांगा के साथ संस्था के सुनिल, सौरभ, निखिल राज, शुभांगी, मनोज कुमार के साथ स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे। ये जानकारी राजीव गुप्ता ने दी।
विज्ञापन