Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : भाजपा के प्रदर्शन पर पुलिस का लाठीचार्ज, दर्जनों कार्यकर्ता और पुलिकर्मी घायल

रांची : भाजपा के प्रदर्शन पर पुलिस का लाठीचार्ज, दर्जनों कार्यकर्ता और पुलिकर्मी घायल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के बरेकेडिंग तोड़ने के बाद जमकर लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता घायल हो गये। 

वहीं पुलिस की तरफ से एक प्रशिक्षु आइपीएस सहित कई महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उग्र प्रदर्शन कर रहे कई भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। 

सचिवालय का घेराव करने के लिए जाने के दौरान सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ता जबरदस्ती पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ सचिवालय की तरफ जाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान जब पुलिस में भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका तो उन्होंने पुलिस पर पानी के बोतल और पत्थर फेंकने लगे। 

पुलिस ने पहले भीड़ को रोकने के लिए जमकर वाटर कैनल का प्रयोग किया। लेकिन इसके बावजूद जब भाजपा कार्यकर्ता नहीं माने तब उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गये। इतने पर भी जब भाजपा कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर बाहर निकलने लगे तब उन पर जमकर लाठियां भांजी गयी। 

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। एक साथ ही लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़ने की वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गयी। इस दौरान गिरने से भी कई भाजपा कार्यकर्ता और पत्रकार भी जख्मी हो गये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,554