Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

हर्षल पटेल ने आईपीएल में पूरे किये 100 विकेट

हर्षल पटेल ने आईपीएल में पूरे किये 100 विकेट
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) करियर में 100 विकेट पूरे कर लिये हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गये मैच के दौरान हासिल की।

मैच में हर्षल ने अपने पहले दो ओवरों में 35 रन लुटाये, लेकिन अपने आखिरी दो ओवरों में उन्होंने 13 रन देकर दो विकेट लेकर वापसी की। हालांकि, बावजूद इसके आरसीबी की टीम यह मैच हार गयी।

2012 में अपने आईपीएल की शुरुआत के बाद से, हर्षल ने दिल्ली कैपिटल्स (पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के रूप में जाना जाता था) और आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 81 मैचों में 23.23 की औसत और 8.52 की इकॉनमी रेट से 101 विकेट लिये हैं। 

आईपीएल में उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 5/27 है। हर्षल का 2021 का सीजन सबसे सफल सीजन था, जिसमें उन्होंने 15 मैचों में 14.34 के औसत और 8.14 की इकॉनमी रेट से 32 विकेट लिये। उस सीज़न में उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े 5/27 थे। उन्हें पर्पल कैप से नवाजा गया था। 

विशेष रूप से, आईपीएल इतिहास में शीर्ष पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों में ड्वेन ब्रावो (183 विकेट), युजवेंद्र चहल (174 विकेट), लसिथ मलिंगा (170 विकेट), अमित मिश्रा (169 विकेट) और रविचंद्रन अश्विन (161 विकेट) हैं।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में विराट कोहली (61), कप्तान फाफ डु प्लेसिस (नाबाद 79) और ग्लेन मैक्सवेल (59) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत 2 विकेट पर 212 रन बनाये।
जवाब में लखनऊ ने मार्कस स्टोइनिस (65), निकोलस पूरन (62) और आयुष बडोनी (30) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.