- भाजपा के घेराव कार्यक्रम को लेकर अलर्ट पर पुलिस, कई क्षेत्रों में धारा 144 लागू
टीम एबीएन, रांची। मंगलवार को झारखंड की हेमंत सरकार के कामकाज के खिलाफ भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गयी है। सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में 1500 फोर्स की तैनाती तो की गयी है, साथ ही कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दिया गया है। पुलिस पूरे घेराव के दौरान ड्रोन से निगरानी रखेगी। इसके अलावा किसी भी तरह का उपद्रव करने पर प्रदर्शन करने वाले को गिरफ्तार किया जा सकता है।
सुरक्षा के मद्देनजर पूरे धुर्वा इलाके में 1500 फोर्स की तैनाती की गयी है। इसमें झारखंड जगुआर, जिला पुलिस के अलावा रैफ के जवान शामिल हैं। इसके अलावा जिले के सभी डीएसपी के साथ क्यूआरटी को भी लगाया गया है। डीएसपी को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है। उन्हें प्रतिनियुक्त स्थल पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए धुर्वा के विभिन्न इलाकों में 20 जगहों पर बैरिकेडिंग किया गया है।
उन बैरिकेडिंग से प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने नहीं दिया जायेगा। इसके अलावा धुर्वा के कई इलाकों में अलग से सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से पूरे प्रदर्शन पर नजर रखी जायेगी।
विज्ञापन
एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि प्रोजेक्ट भवन समेत पूरे धुर्वा इलाके में चप्पे-चप्पे में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। कोई भी प्रदर्शनकारी अगर आशांति फैलाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी, जरूरत पड़ी तो प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया जायेगा। एसएसपी ने हटिया डीएसपी के क्षेत्र के सभी थानेदारों को अपने-अपने इलाके में सोमवार रात से ही गश्त लगाने का निर्देश दिया गया है।
अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध नजर आए तो उन्हें हिरासत में लेने को कहा गया है। सोमवार को रांची डीसी, डीआईजी और एसएसपी ने धुर्वा गोलचक्कर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।