टीम एबीएन, कोडरमा। जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से केटीपीएस के परिसर में स्थित ताइक्वांडो अकेडमी में बेल्ट ग्रेडिंग की परीक्षा ली गयी। इसमें कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के सीनियर प्रशिक्षक प्रवीण कुमार जोशी ब्लैक बेल्ट सेकंड डॉन, मुख्य परीक्षक अशोक कुमार, ब्लैक बेल्ट चतुर्थ डॉन मौजूद थे।
इस मौके पर साईं श्री मिश्रा, अन्वेषा रावत, अभीप्सा रावत, अदीरन टूडू, पीहू मौर्या, नेहा कुमारी, भावेश कुमार, समप्रीत साहू, रुद्रांश कुमार, आरोही गुप्ता, अदविक अभिरूप, आदित्य कुमार, श्रेयांश कुमार, कुशाग्र सिंह एवं श्रेयांश भट को येलो बेल्ट देकर सम्मानित किया गया।
बेल्ट पाने से बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। परीक्षा आयोजन के पश्चात खिलाड़ियों के माता-पिता भी काफी खुश दिख रहे थे। उन्होंने सभी बच्चों को बधाई दी।