Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झुमरी तिलैया में भागवत कथा की तैयारी पूरी

झुमरी तिलैया में भागवत कथा की तैयारी पूरी
विज्ञापन
  • आज कलश यात्रा में शामिल होंगी 131 महिलाएं 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। माहुरी वैश्य मंडल एवं राधे-राधे गोबिंद समिति द्वारा आयोजित भगवत कथा का आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है। विदित हो कि 11 अप्रैल को प्रात: 7.30 से श्री माहुरी भवन से कलश यात्रा निकलेगी। इसमें 131 महिलाएं शामिल होंगी।

इसके अलावे सैकड़ो की संख्या में ध्वज के साथ श्रद्वालु शामिल होंगे। कलश यात्रा में जगतगुरु कृपालु जी महाराज की शिष्या सुश्री परमेश्वरी देवी जी भी शामिल होंगी। 

यह यात्रा माहुरी भवन से डॉक्टर गली होते हुए स्टेशन रोड, झंडा चौक, काली मंदिर तक जायेगी व पुन: माहुरी भवन पहुँचेगी। जबकि 12 अप्रैल को संध्या 5 वजे से 7 बजे से प्रतिदिनि 18 अप्रैल तक सुश्री परमेश्वरी देवी जी के द्वारा प्रवचन होगा। 

बैठक में आयोजन समिति के मुंन्ना भदानी, संजय तर्वे, राजेश काप्सिमे, विजय वैश्यखियार, दिलीप अठघरा, संतोष काप्सिमे, नीरज अठघरा, सोनू पहाड़ी, भानु अठघरा, धर्मेन्द्र भगत, जयकांत जी, कृष्णा अग्रवाल, वीणा देवी, प्रीति भगत, अभिलाषा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, गौरी गुप्ता, रूबी, ललिता भदानी, सरोज पवनचौदह, कुमकुम भदानी, सीमा आर्या,  सिमरन, अंजली कुमारी सक्रिय रूप से लगे हैं। आयोजन में सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ नीरा यादव और पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी शामिल होंगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,710