Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शालीमार बाजार से कम ही होगी घेराव में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ : सुप्रीयो भट्टाचार्य

शालीमार बाजार से कम ही होगी घेराव में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ : सुप्रीयो भट्टाचार्य
विज्ञापन
  • भाजपा के 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव पर झामुमो का तंज 

टीम एबीएन, रांची। झामुमो ने भाजपा द्वारा 11 अप्रैल को सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन और महाजुटान को लेकर कटाक्ष किया है। झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि पिछले दिनों भाजपा द्वारा कई एजेंसियों से उछल-कूद करायी गयी, लेकिन नतीजा जब सिफर रहा, तो अब इनकी नींद टूटी है।

 खबर है कि 11 अप्रैल को भाजपा के कार्यक्रम में गोड्डा से एक स्पेशल ट्रेन आ रही है। यह ट्रेन गोड्डा से चलेगी, जो दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो और फिर हटिया स्टेशन पहुंचेगी़ यह ट्रेन 18 डिब्बे की है। इसमें ज्यादा से ज्यादा 2160 लोग बैठ सकते हैं। 

इसको दोगुना भी कर दिया जाये, तो 4320 लोग पहुंचेंगे। इतनी भीड़ बगल के धुर्वा इलाके में प्रसिद्ध शालीमार बाजार में होगी। भाजपा के लोगों को वहीं चौकी लगाकर भाषण देना चाहिए था। 

हसीन सपने देख रही बीजेपी 

झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि भाजपा के लोगों को भी एक एक ठेला-खोमचा लगाकर अपना सौदा बेच लेना चाहिए था़ वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुसद्दीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ का नारा दे रहे हैं। राज्य की जनता ने जनादेश पांच साल के लिए दिया है और 50 साल के लिए आशीर्वाद सुरक्षित है। 

2019 में लोगों के पास विकल्प रहता, तो 25 साल के लिए एक बार चुन कर भेज देते। श्री भट्टाचार्य ने कहा कि मैं रेलवे से पूछना चाहता हूं कि बगल के आद्रा मंडल में पिछले कई दिनों से ट्रेन बंद हैं। आप एक स्पेशल ट्रेन चला रहे हैं। गली-गली, जहां उसका हॉल्ट नहीं है, वहां भी स्टॉपेज है। आखिर इसका परमिशन कहां से आया, कितने पैसे का भुगतान हुआ? भुगतान किसने किया?

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 23,595