Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देश को आजादी दिलाने वाले सपूतों का स्मृति धरोहर जर्जर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश को आजादी दिलाने वाले सपूतों का स्मृति धरोहर जर्जर
विज्ञापन
  • भारत की आजादी में प्रमुख रूप से भाग लेने वाले पांकी के दो स्वतंत्रता सेनानियों का लगा शिलापट्ट की स्थिति जर्जर

रवि रंजन कुमार

टीम एबीएन, पांकी/पलामू। भारत की आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले पाकी प्रखंड के दो स्वतंत्रता सेनानियों की याद में पांकी प्रखंड कार्यालय के समीप बनी शिलापट्ट की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। इस शिला पट्ट का निर्माण भारत के आजादी के 25 वर्ष पूरा होने के अवसर पर भारत सरकार द्वारा  स्थापित किया गया था

इस शिलापट्ट का निर्माण 1972 74 में किया गया था जहां पर पुराना प्रखंड कार्यालय भी संचालित होता था, 90 के दशक में माओवादियों ने तत्कालीन प्रखंड कार्यालय को उड़ा दिया था।

शिलापट्ट के एक और स्वतंत्रता सेनानी श्री श्री निवास मिश्र एवं अखौरी सुरजानन्द जी ग्राम डंडार कला के रहने वाले थे का नाम अंकित है वहीं दूसरी ओर शिला पट्ट में भारत के संविधान के प्रस्तावना अंकित है।

पांकी विधानसभा के जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन पलामू एवं प्रखंड प्रशासन पांकी से विनम्र आग्रह है कि पांकी प्रखंड के स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित शिलापट्ट को संरक्षित करने की जरूरत है अतः इस दिशा में कुछ ठोस कदम उठाया जाये। मसलन जहां पर यह शिला पट्ट अवस्थित है वहां घेराबंदी कर नये सिरे से नये शीला पट्ट स्थापित किये जायें, जिस पर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम एवं उनके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने की समुचित जानकारी शिला पट्ट में अंकित हो।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,375