Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा जिला से हजारों कार्यकर्ता हेमंत सरकार के विरुद्ध 11 अप्रैल को रांची जायेंगे : किसलय तिवारी

कोडरमा जिला से हजारों कार्यकर्ता हेमंत सरकार के विरुद्ध 11 अप्रैल को रांची जायेंगे : किसलय तिवारी
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। भारतीय जनता युवा मोर्चा कोडरमा जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक कोडरमा सांसद सह शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता सूरज प्रताप मेहता ने की तथा संचालन जिले के महामंत्री चंदन कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव ने किया। 

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी जी उपस्थित हुए। बैठक में जिला अध्यक्ष  सूरज प्रताप मेहता ने प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को मंडल सशक्तिकरण अभियान चलाकर बूथ स्तर पर बूथ सशक्तिकरण अभियान को भी मजबूती देना है एवं एक बूथ पर 50 युवाओं की फौज को खड़ा करना है। 

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए भाजपा के इतिहास को बताते हुए कार्यकर्ताओं की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा की हमारे कार्यकर्ता विषम परिस्थिति में भी देश के साथ खड़े रहते हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए अपना सब कुछ निछावर कर कार्य करते रहते हैं। 

विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश आया। हेमंत सरकार के विरुद्ध बन रहे वातावरण, निकम्मी सरकार, भ्रष्टाचारी सरकार और असफल सरकार के विरुद्ध 11 अप्रैल को रांची चलने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान किया,11 अप्रैल को कार्यकर्ताओं को झारखंड सचिवालय घेराव करना है इस हेतु पूरी तैयारी का जायजा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने लिया। 

भाजपा युवा मोर्चा कोडरमा जिला के सभी मंडलों से लगभग 100 कार्यकर्ता यानी कुल 1000 युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रांची के लिए प्रस्थान करेंगे lसभी मंडल अध्यक्षों ने अपने अपने क्षेत्र से सभी दायित्व वान कार्यकर्ताओं को लेकर रांची चलेंगे। 

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, जिला महामंत्री चंदन कुमार, जिला मंत्री श्यामसुंदर यादव, राजा यादव, शिवराज, दिलीप यादव, जिले के मंडल अध्यक्षों में डोमचांच ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, डोमचांच नगर अध्यक्ष सुनील कुमार मेहता, नवलसाही मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव, जय नगर मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, बिट्टू कुमार सिंह, सुनील कुमार मंडल सहित सभी मंडलों के महामंत्री, जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों से आये हुए कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,458