Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

11 अप्रैल के बंद को सफल बनाने में सक्रिय हुए भाजपा नेता-कार्यकर्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
11 अप्रैल के बंद को सफल बनाने में सक्रिय हुए भाजपा नेता-कार्यकर्ता
विज्ञापन
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी सहित प्रदेश महामंत्री गण, सांसद, विधायकगण के हो रहे सघन दौरे 
  • 11 अप्रैल के सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर जिला, मंडल की बैठकों में हो रहे शामिल 
  • संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी हर क्षेत्र के तैयारियों की लगातार कर रहे मॉनिटरिंग 

टीम एबीएन, रांची। हेमंत सरकार के खिलाफ प्रखंड और जिला स्तरीय प्रदर्शन के बाद प्रदेश भाजपा  आगामी 11 अप्रैल को प्रदेश भर के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रोजेक्ट भवन सचिवालय का घेराव करने जा रही है। 

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संसद के चालू सत्र के बीच नई दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर राज्य से जुड़े पार्टी के सभी सांसदों की बैठक भी हुई जिसमे प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय भी शामिल हुए। 

दिल्ली से लौटते ही सभी नेता अपने अपने क्षेत्र में तैयारियों में जुट गये हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने सिंहभूम और रांची लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न जिलों में मंडल स्तर तक की बैठक को सम्बोधित करते हुए आगामी 11 अप्रैल को रांची प्रोजेक्ट भवन सचिवालय घेराव कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। 

श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा राज्य के जनभावनाओं की अभिव्यक्ति है। जनता हेमंत सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है।  प्रदेश भाजपा राज्य को लूटते, बर्बाद होते नही देख सकती। भाजपा हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों, सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, खनिज संसाधनों की मची लूट,वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की पराकाष्ठा, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के खिलाफ हो रहे अन्याय।

बेरोजगारी के सवाल पर लगातार सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है। नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कल 9 अप्रैल को पलामू के दौरे पर जायेंगे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू संथाल परगना के विभिन्न जिलों में तैयारी को लेकर  सघन दौरा कर रहे। 

प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय दक्षिणी छोटनगपुर प्रमंडल के गुमला, सिमडेगा आदि जिलों के दौरे पर हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद सहित विभिन्न जिलों के जिला प्रभारी, अध्यक्ष एवं सभी स्तर के पार्टी पदाधिकारीगण  दौरा कर कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,443