Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : हटिया डैम में इस साल के लिए पर्याप्त पानी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : हटिया डैम में इस साल के लिए पर्याप्त पानी
विज्ञापन

नहीं करनी पड़ेगी पेयजल की राशनिंग 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची सहित राज्यभर में तापमान बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का मानना है कि 10 अप्रैल के बाद से रांची सहित पूरे झारखंड में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। गर्मी बढ़ते ही दिनों में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक पानी की जरूरत होगी। ऐसे में एबीएन लगातार राजधानी रांची के डैमों की पड़ताल कर रहा है। 

कांके डैम के बाद ईटीवी भारत की टीम ने हटिया डैम का जायजा लिया। धुर्वा इलाके में अवस्थित 38 फीट की गहराई वाले हटिया डैम में अभी भी करीब 31 फीट पानी है। लटमा जलागार में 8.5 लाख गैलन पानी की आपूर्ति इसी डैम से की जाती है। राजधानी रांची के लोगों के घरों में जलापूर्ति जिन तीन डैमों से की जाती है उसमें हटिया डैम भी शामिल है। 

कांके डैम में जहां अगले 200 दिनों के लिए पानी उपलब्ध है वहीं हटिया डैम में भी अभी करीब 31 फीट पानी है। मानसून के समय में यह डैम लबालब भर गया था। यह इस बात का संकेत है कि इस वर्ष रांची के लोगों को पानी की कोई दिक्कत नहीं होगी। पिछले वर्ष पानी की कमी की वजह से हटिया डैम से जलापूर्ति की सप्ताह में दो दिन राशनिंग करनी पड़ी थी। 

मानसून के समय 38 फीट की गहराई वाला यह डैम 37 फीट 08 इंच तक भर गया था। यही वजह है कि अभी भी डैम में पर्याप्त पानी उपलब्ध है। हटिया डैम की रऊड जया किडो ने ईटीवी भारत को बताया कि डैम में पानी की कोई कमी नहीं है और गर्मी में पानी की चिंता शहरवासियों को करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पानी की कोई राशनिंग नहीं की जाएगी। 

हटिया डैम की क्षमता है 12.5 एमजीडी: 1955-60 के बीच बने हटिया डैम की लंबाई 4632.73 मीटर और जलग्रहण क्षेत्र 47.94 वर्ग किलोमीटर है। इसमें कुल पानी की भंडारण क्षमता 6378 मि. गैलन है। इस डैम की जलापूर्ति क्षमता 12.5 एमजीडी की है। हटिया डैम से जलापूर्ति ऌएउ के अलावा धुर्वा, हटिया, बिरसा चौक, हिनू, डोरंडा सहित कई इलाकों में की जाती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,396