Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 221
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कल सुबह 10 बजे रांची पहुंचेंगे भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कल सुबह 10 बजे रांची पहुंचेंगे भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई
विज्ञापन
  • तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे प्रदेश प्रभारी वाजपाई 
  • प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित  हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ आंदोलन में होंगे शामिल 

टीम एबीएन, रांची। भाजपा के प्रदेश प्रभारी, राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई 9 अप्रैल को सेवा विमान द्वारा नई दिल्ली से रांची 10 बजे पूर्वाह्न पहुंचेंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी। 

डॉ वर्मा ने बताया कि श्री वाजपेई हवाई अड्डा से प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। जहां वे प्रदेश के नेताओं से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त करेंगे।  

बताया कि प्रदेश  प्रभारी का यह दौरा झारखंड सरकार के खिलाफ आगामी 11 अप्रैल को आयोजित प्रोजेक्ट भवन सचिवालय घेराव को लेकर है। श्री वाजपेई तीन दिनों तक झारखंड के कार्यकतार्ओं का मार्गदर्शन करेंगे।

विज्ञापन