Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

11 अप्रैल को भ्रष्ट राज्य सरकार की नींव हिला देंगे : बालमुकुंद सहाय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
11 अप्रैल को भ्रष्ट राज्य सरकार की नींव हिला देंगे : बालमुकुंद सहाय
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। भाजपा द्वारा आगामी 11 अप्रैल को आहूत  सचिवालय घेराव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज सिमडेगा जिला के भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मुख्य अथिति के रूप में प्रदेश के महामंत्री बालमुकुंद सहाय मौजूद रहे। 

सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच मे काफी उत्साह देखने को मिला। सिमडेगा जिला से हजारों की संख्या में सचिवालय घेराव कार्यक्रम में कार्यकर्ता के साथ साथ ग्रामीण शामिल होंगे। कार्यक्रताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि अभी राज्य में महाठगबंधन की सरकार चल रही है।

यह सरकार भ्रष्टाचारयुक्त है, राज्य के नवजवानों, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों एवं पिछड़े वर्ग को ठगने वाली सरकार है। राज्य में आज कानून व्यवस्था चरमरायी हुई है, अपराध अपने चरम पर है। पिछले तीन साल से झारखंड में विकास ठप है। 

राज्य सरकार नियोजन नीति और स्थानीय नीति के नाम पर धोखा देने का काम कर रही है। लोगों में इस सरकार के प्रति नाराजगी व्याप्त है। इस सरकार से राज्य के लोगों का विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है। 

अब यहां के लोगों को समझ मे आ चुका है कि राज्य का विकास अगर कोई कर सकता है तो सिर्फ और सिर्फ भाजपा  ही कर सकती है।  श्री सहाय ने कार्यकर्ताओं से सचिवालय घेराव कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि  11 अप्रैल को भ्रष्ट राज्य सरकार की नींव हिला देंगे। 

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विमला प्रधान, ओम प्रकाश, सूरज शाहदेव, दुर्गविजय सिंह, सावित्री देवी, दीपक पूरी, चिंतामणि कुमार, मुकेश, सुशील श्रीवास्तव, अनूप प्रसाद, राकेश रविकांत प्रधान, दीपेंद्र श्रीवास्तव, नवीन, तुलसी साहू, संजय ठाकुर, रुकमणी देवी, संजय शर्मा, श्रद्धानंद बेसरा, मोती लाल सिंह, सतीश पांडेय, श्री लाल साहू, नरेंद्र बड़ाईक, सुदर्शन सिंह, रामविलास बड़ाईक, देवकीनंदन साय, कृष्णकांत सिंह, प्रणव कुमार, सुजान, कृष्णा ठाकुर उपस्थित हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,403