टीम एबीएन, रांची। प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया विभाग ने सोशल मीडिया पर निकम्मी और भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।
पार्टी के आह्वान पर बूथ स्तर से लेकर प्रदेश के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप, ट्विटर सहित अन्य प्लेटफार्म पर घेराव कार्यक्रम के पोस्टर को प्रोफाइल फोटो के रूप में लगाया है।