Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अब 10 के बजाय 19 को बंद रहेगा झारखंड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब 10 के बजाय 19 को बंद रहेगा झारखंड
विज्ञापन
  • शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद छात्रों का आंदोलन स्थगित

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में छात्रों का झारखंड बंद अब 10 अप्रैल के बजाय 19 अप्रैल को होगा। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन की वजह से फिलहाल इस आंदोलन को टालने का छात्रों ने निर्णय किया है।

नियोजन नीति को लेकर 10 अप्रैल को होने वाला झारखंड बंद स्थगित कर दिया गया है। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में छात्रों ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का असमय निधन से झारखंड के मूलवासी छात्र शोकाकुल हैं। जगरनाथ महतो एक ऐसे नेता थे जो 1932 खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति के पक्षधर थे। उनके सम्मान में 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास घेराव और 10 अप्रैल का झारखंड बंद स्थगित करते हुए 17 अप्रैल से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही वो 19 अप्रैल को झारखंड बंद कर छात्र राज्य सरकार के 60-40 नियोजन नीति का विरोध करेंगे।

मीडिया के साथ बात करते हुए छात्र नेता मनोज यादव और देवेंद्र नाथ महतो ने इसकी घोषणा की। छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार की इस नियोजन नीति से छात्र बेहद नाराज हैं और जब तक 1932 खतियान आधारित स्थानीयता लागू नहीं हो जाती हमारा आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि छात्र इससे पहले सोशल मीडिया पर आंदोलन और बजट सत्र के दौरान विधानसभा घेराव कर अपनी नाराजगी का इजहार कर चुके हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,003