Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : मंडा पूजा में नृत्य-संगीत के दौरान फायरिंग, दो युवक घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : मंडा पूजा में नृत्य-संगीत के दौरान फायरिंग, दो युवक घायल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आज (शनिवार) तड़के मंडा पूजा में नाच-गाना के दौरान की गई फायरिंग से अफरातफरी मच गयी। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। यह वारदात इटकी थाना क्षेत्र में हुई है।

इटकी पुलिस के मुताबिक गोली लगने से रवि नायक और अमन लकड़ा घायल हो गये। इनमें से एक इलाज रिम्स और दूसरे का बेड़ों अस्पताल में चल रहा है। गोली दोनों युवकों के पैरों में लगी है। गोली चलाने वाला हथियारबंद व्यक्ति फरार है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन