Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राहत : 200 दिनों के लिए कांके डैम में पर्याप्त पानी, रांची में नहीं होगा जल संकट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राहत : 200 दिनों के लिए कांके डैम में पर्याप्त पानी, रांची में नहीं होगा जल संकट
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम खुशगवार बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो 10 अप्रैल के बाद से पारा चढ़ने लगेगा और लोगों को गर्मी का अहसास होने लगेगा। ऐसे में ईटीवी भारत ने रांची को पानी सप्लाई करने वाले तीन डैमों में से एक कांके डैम की स्थिति जानने की कोशिश की।

यहां एबीएन की टीम को बताया गया कि पिछले वर्ष अप्रैल के पहले सप्ताह की अपेक्षा इस वर्ष 01 फीट पानी कम जरूर है, लेकिन जितना पानी अभी है वह अगले 200 दिन यानि साढ़े छह महीने तक निर्बाध जलापूर्ति के लिए पर्याप्त है।

कांके डैम के संदीप कुमार ने बताया कि 28 फीट की क्षमता वाले कांके डैम में अभी 19.9 फीट पानी है, जबकि पिछले वर्ष इसमें 20.9 फीट पानी था। उन्होंने बताया कि वाटर लेवल 07 फीट तक जाने तक पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में 12.9 फीट पानी उपयोग के लायक है। उन्होंने एबीएन से बातचीत में बताया कि यह पानी अगले 200 दिनों तक जलापूर्ति के लिए पर्याप्त है।

कांके डैम जलापूर्ति योजना के पदाधिकारी संदीप के द्वारा दी गयी जानकारी इसलिए राहत देने वाली है, क्योंकि झारखंड में 10 से 20 जून के बीच में मानसून का आगमन हो जाता है। ऐसे में राज्य में मानसून आने में ज्यादा से ज्यादा ढाई तीन महीना ही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि कांके डैम में पानी की कोई कमी नहीं होने वाली है। पिछले वर्ष मानसून के शुरुआती दिनों में बारिश कम होने से डैम में पानी कम भरा था, लेकिन अंतिम समय में हुई जोरदार बारिश की वजह से डैम 2022 में लबालब भर गया, जिसके बाद बल्कि सुरक्षा कारणों से तीन-चार बार डैम का गेट खोलकर डैम का पानी निकाला गया।इसलिए पिछले वर्ष की अपेक्षा एक फीट कम होने के बावजूद अगले 200 दिनों के लिए पर्याप्त पानी कांके डैम में है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,621