Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : कभी दिखता था क्रॉस चिह्न, अब लहरा रहा महावीरी पताका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : कभी दिखता था क्रॉस चिह्न, अब लहरा रहा महावीरी पताका
विज्ञापन
  • घर वापसी के बाद जरगा में महावीरी झंडे ने ली क्रॉस चिह्न की जगह

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दारू (हजारीबाग)। पुनाई पंचायत के जरगा में कुछ माह पूर्व ईसाई धर्म से वापस हिंदू धर्म मे लौटे कई बिरहोर परिवार के घरों में जहां पहले क्रॉस का चिह्न होता था, अब वहां महाबीरी झंडा लहरा  रहा है। 

पुनाई पंचायत के जरगा में गरीब लाचार बेबश कुछ बिरहोर परिवार के सदस्य को इसाई धर्म मे शामिल करा दिया गया था। साथ ही उनके घरों में क्रॉस का चिह्न भी लगा दिया गया था। इन परिवारों के धर्म परिवर्तन किये जाने की खबर मुखिया अनिल कुमार देव को लगी।

उसके बाद पांच परिवार के अठारह लोगों को मुखिया के प्रयास से एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर विधि विधान से घर वापसी करायी थी। अब ये परिवार इसाई धर्म पूरी तरह छोड़कर वापस अपने धर्म मे जुड़ गये हैं। रामनवमी त्योहार में इन सभी के घरों में बजरंग बली का झंडा लहराया गया और जय श्री राम के नारे लगाये।

घर वापसी किये लक्ष्मण बिरहोर ने कहा कि वापस अपने धर्म में आकर वह बहुत खुश है। अब उसके आराध्यदेव बजरंग बली हैं। वह और उसका पूरा परिवार जिंदगी भर बजरंग बली की पूजा करता रहेगा।

इसी तरह यहां के बजरंगी बिरहोर, राजू बिरहोर, बुधनी बिरहोर, बीफे बिरहोर ने अपने घरों में बजरंग बली का झंडा लगाकर जिंदगी भर हिंदू धर्म में रहकर देवी देवताओं की पूजा करने की बात कही। जरगा क्षेत्र में इन बिरहोर परिवारों से मिलने गये मुखिया ने कहा कि वह बिरहोर टोला के लोगों की सेवा और मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और आगे भी रहेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,486