एबीएन न्यूज नेटवर्क, दारू (हजारीबाग)। बैंक आफ इंडिया दारू शाखा के दो कर्मियों अशरफ अली और सोनाली कुमारी का प्रोन्नति के तबादला हुआ, जिन्हें बैंक परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गयी।
अशरफ अली का तबादला दारू शाखा से बैंक आफ इंडिया के पगमल शाखा हुआ है, जबकि सोनाली का तबादला बरही ब्रांच किया गया है। इस बारे में बैंक परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विदाई दी गयी।
मौके पर शाखा प्रबंधक आरती कुमारी, बबीता कुमारी, दिलीप कुमार, नीरज कुमार, प्रकाश कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।