टीम एबीएन, रांची। प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने गुड फ्राइडे के मौके पर कहा कि मानव जाति के कल्याण, ज्ञान और अहिंसा के संदेश वाहक प्रभु ईसा मसीह का आशीर्वाद, प्यार व कृपा समस्त मानव जाति के ऊपर बनी रहे। गुड फ्राइडे ईसा मसीह के बलिदान और पीड़ा का प्रतीक है। प्रभु ईसा मसीह ने मनुष्य के किये गये पापों के लिए अपनी कुर्बानी दी थी।
हमारे पापों को प्रभु ने अपनाया और मनुष्य को ईश्वरता का पाठ पढ़ाया। गुड फ्राइडे इसाई धर्म के लोगों का पवित्र दिन है। यह इंसानियत और धर्म की राह पर चलने का संकल्प लेने का दिन है।
आलोक दुबे ने कहा कि हमें उम्मीद है कि गुड फ्राइडे पर यीशु का बलिदान हमें प्रेम और क्षमा की शक्ति की याद दिलाता रहेगा। पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।