Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू : पत्रकार सह भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण को मातृशोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दारू : पत्रकार सह भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण को मातृशोक
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क दारू (हजारीबाग)। प्रखंड के एक दैनिक अखबार के पत्रकार और भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण की माता शारदा देवी पति स्व शिवनाथ राणा का देहांत बुधवार की रात को उनके पिपचो स्थित निजी आवास में हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी और उनका इलाज व सेवा घर पर ही रखकर उनके परिजन काफी अच्छे ढंग से कर रहे थे।

 वह धर्म परायण व कर्तव्यनिष्ठ महिला थी साथ ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। वह अपने पीछे तीन पुत्र व चार पुत्रियां एवं नाती पोते से भरा पूरा परिवार छोड़ गयी उनके निधन पर स्थानीय पत्रकार व सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक व संवेदना प्रकट की है। उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए सुबह से लोगों का तांता लगा रहा। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार सिवाने नदी तट पर उनके अग्रज पुत्र ने मुखाग्नि देकर किया

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,936