Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोधमा से बानो जा रही महिला लापता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोधमा से बानो जा रही महिला लापता
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कर्रा। लोधमा पाईक टोली की सुमीरा देवी पति कुलदीप पाईक ग्राम लव्वा केरा सिमडेगा अपने ससुराल से अपने मायके लोधमा पाईक टोली आयी थी और 3 अप्रैल को अपनी मां शीला देवी को बोलकर अपने मौसी बानो थाना के भीखराटोली गांव जाने के लिए लोधमा स्टेशन से ट्रेन चढ़कर बानो जाने के लिए निकली परंतु अपने मौसी के घर नहीं पहुंचती है।

अचानक लापता हो जाती है काफी खोजबीन करने के बावजूद कहीं पता नहीं चलता है। संभावना व्यक्त की जा रही थी कि मानव तस्कर के चंगुल में फंसकर दिल्ली ले जाया गया है और दिल्ली में भेज दिया गया है घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है कि काश मेरी बेटी घर आ जाए इतना ही में दिल्ली से सुमारी देवी मैसेज से बताती है कि मुझे दिल्ली में बेच दिया गया है कह कर मोबाइल स्विच ऑफ कर देती है। उससे और परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,220