- बुद्धि, बल और विवेक के प्रतीक हैं हनुमान जी : डॉ वीरेंद्र साहू
एबीएन न्यूज नेटवर्क होचर, रांची। नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर कांके रांची के प्रांगण में आज दिनांक 6 अप्रैल 2023 को पूर्वाहन 8:30 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त श्री हनुमान जी जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मौके पर स्कूल के बच्चों ने हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती का आयोजन किया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा संसार में सबसे बड़ा सेवक श्री हनुमान जी को कहा जाता है। श्री हनुमान जी पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परमभक्त थे। उनका बुद्धि, बल व विवेक अतुलनीय है। डॉ साहू ने कहा वर्तमान परिपेक्ष में निस्वार्थ भाव से सेवा करने का सीख हमें हनुमान जी से लेना चाहिए। डॉ साहू ने श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन दिवस पर घर में परिवार के साथ सत्यनारायण व्रत कथा, सुंदरकांड एवं महाआरती भी किया।
इस अवसर पर शिव प्रसाद साहू, दीपक साहू, अनुराधा देवी, नीतीश साहु, रूबी देवी,मनीष साहू, कुसुम टोप्पो, अनु देवी, सुनीता मुंडा, बबलू साहू, विजय उरांव, सुनीता कच्छप, रिंकी देवी, सहित कई शिक्षक-शिक्षिका एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे। नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर कांके रांची के सहायक शिक्षक शिव प्रसाद साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।