एबीएन न्यूज नेटवर्क कोडरमा। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर में 22 वर्षीय युवक ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार लाल के रूप में हुई है। युवक की मां ने बताया कि बेटा शराब पीकर घर में अपनी पत्नी और मेरे साथ मारपीट करता था।
इसे लेकर बुधवार को ही बहू और मैं डोमचांच थाना पहुंचकर युवक द्वारा शराब पीकर मारपीट करने की जानकारी देने आये थे। जब तक युवक की पत्नी और मां घर पहुंची, तब तक युवक ने कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक द्वारा आत्महत्या करने के समय घर में कोई नहीं था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलते ही एसआई विनय कुमार, सिटी सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
इस संबंध में एसआई विनय कुमार ने बताया कि युवक नशे की हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।