Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चरही : धूमधाम से मना भाजपा का 44वां स्थापना दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चरही : धूमधाम से मना भाजपा का 44वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क चरही (हजारीबाग)। गुरुवार को चरही स्थित जगदंबा कॉम्पलेक्स में भाजपा ने 44वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरे मुरारी सिंह ने किया। इसके मुख्य अतिथि भाजपा के हजारीबाग जिलाध्यक्ष अशोक यादव थे। 

मुख्य अतिथि ने कहा कि आज भाजपा पूरे देश में अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है, जो बड़े गर्व की बात है। यह भी कहा कि चुरचू मंडल के 54 बूथों पर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के सभी सदस्यों ने अपने घरों में झंडा को लहराया। आगामी 11 अप्रैल को हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ आंदोलन के लिए 500 कार्यकर्ता रांची जायेंगे।  

मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजय साव, विधायक प्रतिनिधि वीणा मिश्रा, महिला मोर्च अध्यक्ष आशा राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष ललन शर्मा, महामंत्री घनश्याम करमाली, वरिष्ठ नेता फुलेश्वर महतो, राम प्रसाद महतो, घनश्याम महतो, शशि सोनी, रोहित महतो, संजय यादव, अशोक यादव, रोहित यादव, सुनीता देवी, पारस महतो, धनंजय कुमार, सुनील कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,425