एबीएन न्यूज नेटवर्क दारू (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के पुनाई पंचायत के मुखिया अनिल कुमार देव ने गुरुवार को जरगा में कुछ माह पूर्व ईसाई धर्म से हिन्दू धर्म मे शामिल हुए बिरहोर परिवार की महिलाओ के बीच साड़ी का बितरण किया।
मुखिया ने यहां पर तीस महिलाओं के बीच साड़ी वितरित किया।साड़ी पाकर बिरहोर परिवार की महिलाएं काफी खुश नजर आयी।र् । साड़ी पाने वाली महिलाओं ने कहा कि पहली बार किसी मुखिया ने उनकी इतनी सुध ली है जो कि उनका इतना खयाल रखते है।
मौके पर मुखिया ने कहा कि यहां के कुछ बिरहोर परिवार लालच में पड़ कर ईसाई धर्म मे जुड़ गये थे, जिन्हें काफी मसक्कत के बाद हिंदू धर्म में वापसी कराया गया था, उन्होंने तभी इस मुहल्ले में रहने वाले लोगों से वादा किया था कि उनके सुख दुख में उनके साथ खड़ा रहूंगा।
वह अपना यही वादा पूरा करते हुए आज साड़ी का बितरण किया और आगे भी उनके जरूरत के समय हमेशा खड़ा रहूंगा। साड़ी पाने वाले में कजली बिरहोर, कर्मी बिरहोर, ललिता बिरहोर, खुशबू बिरहोर, पार्वती बिरहोर, राखी बिरहोर, कमली बिरहोर, अंजली बिरहोर, बिरसी बिरोहर सहित दर्जनों अन्य महिलाओं शामिल थे।
साड़ी बितरण करने में मुखिया के साथ समाजसेवी अजित कुमार,उप मुखिया प्रदीप यादव, गौतम देव, जगतपाल राणा, टिंकू कुमार आदि मौजूद थे।