एबीएन न्यूज नेटवर्क चरही (हजारीबाग)। इंद्रा पंचायत के वार्ड नंबर 9 गंझु टोला स्थित शिव मंदिर के पास तीन दिनों की बारिश से पानी पांव तक पहुंचने लायक भर गया है। जिसके कारण लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
नाली नहीं होने के कारण यहां के लोगों की दुर्दशा हो गयी है। जल जमाव के कारण कई घर भी इसके चपेट में हैं। जमे हुए पानी को ग्रामीण पंप लगाकर पानी का निकासी करने में लगे हुए हैं। इससे ग्रामीण काफी गुस्से में है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस पंचायत के पूर्व और वर्तमान मुखिया तथा अन्य पंचायत प्रतिनिधि गावं के लिए कुछ नहीं किया। केवल चुनाव के समय बड़े-बड़े लुभावने भाषण देते हैं।
चुनाव जीतने के बाद सब सो जाते हैं। बिना रुपये लिये कोई काम करते। ये लोग अपने स्वार्थ और जेब भरने के लिए चुनाव जीतते हैं। अगर गहराई से जांच की गयी तो कई पंचायत प्रतिनिधि कानून के कटघरे में खड़े नजर आयेंगे।