Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

इचाक : हनुमान जयंती पर ध्वजारोहण, निकली भव्य शोभायात्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इचाक : हनुमान जयंती पर ध्वजारोहण, निकली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। हनुमान जयंती पर प्रखंड के पुराना इचाक पंचायत अंतर्गत कांदू मुहल्ला स्थित नवनिर्मित बजरंगबली के मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत मंदिर प्रांगण से हनुमानजी की प्रतिमा को नगर भृमण कराया गया। 

नगर भ्रमण में सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे। जिसमें आकर्षक का केंद्र जो जीवंत हनुमान बना था। सभी के हाथों में भगवा ध्वज और जुबान पर जय श्रीराम का नारा महिला पुरुष और बच्चे लगाते जा रहे थे। 

नगर भ्रमण पुराना इचाक से भैरव मठ, नया काली मंडा, इचाक बाजार होते हुए प्रसिद्ध बुढ़िया माता मंदिर, लोहरतोली बजरंग बली मंदिर, थानेश्वर मंदिर से होते हुए बाजार स्थित बजरंग बलि मंदिर होते हुए पुराना इचाक पहुंचे, जहां आचार्य संतोष पांडेय ने पूरे विधि विधान से मंदिर प्रांगण में मुख्य पुजारी नरेश साव, संतोष साव, मुखिया किरण देवी एवं कांदू समाज के अध्यक्ष रविशंकर उर्फ भोला ने ध्वजारोहण किया।

 नगर भ्रमण में राजेंद्र साव, नेमधारी रविदास, धनेश्वर ठाकुर, संजीव साव, मनोज सिन्हा, मिथलेश माली, टुनटुन साव, प्रीतम सिंह, गणेश साव, अशोक साव, शंभू साव, रवि साव, तुलसी राम, विक्की कुमार, सोनू कुमार, मोनू कुमार समेत सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,667