Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मेसरा में 19 को होगी प्राचीन मां रक्षा काली मंदिर की वार्षिक पूजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मेसरा में 19 को होगी प्राचीन मां रक्षा काली मंदिर की वार्षिक पूजा
विज्ञापन
  • पूजा उत्सव को भव्य रूप देने की तैयारी पूरी, लगेगा मेला  

टीम एबीएन, रांची। मेसरा स्थित प्राचीन मां रक्षा काली मंदिर में वार्षिक पूजा का आयोजन 19 अप्रैल को किया जायेगा। जानकारी देते हुए भगवान शेखर ने बताया कि 19 अप्रैल बुधवार को मंदिर में भव्य वार्षिक पूजा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आसपास के अलावा दूर दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है। 

उन्होंने बताया कि इस दिन रात को मां काली की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। जिसके बाद मन्नत पूरा होने वाले श्रद्धालु मंदिर में बलि देते हैं। उन्होंने बताया कि वार्षिक पूजा के लिए तैयारियां जोरों पर है। पूजा वाले दिन मंदिर और आसपास के क्षेत्रों को बिजली और प्रकाश व्यवस्था से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। 

पूजा में शामिल होने आये बच्चों और श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए पास में ही मेला और झूला लगाया जाता है। ताकि पूजा के साथ साथ श्रद्धालु और उनके बच्चे मेला का भी आनंद ले सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,725