Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : भाजपा के जनचौपाल कार्यक्रम में रघुवर के निशाने पर रही हेमंत सरकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : भाजपा के जनचौपाल कार्यक्रम में रघुवर के निशाने पर रही हेमंत सरकार
विज्ञापन

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। भाजपा का जन चौपाल कार्यक्रम जिले के हेरहंज प्रखंड अंतर्गत आराहारा गांव में बुधवार को आयोजित हुआ। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में झारखंड राज्य में भ्रष्टाचारियों की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि जेएमएम यानी झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी तथा भ्रष्ट कांग्रेस जनता को बरगलाकर सरकार बनाई और अपनी लूट नीति को जारी रखा। 

श्री दास ने कहा कि वर्तमान की सरकार ने चुनाव से पहले जनता से जो भी वादे किये थे उनमें से एक भी वादे पूरे नहीं किये। चाहे बेरोजगारों को रोजगार देने की बात हो, चाहे बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो। सभी वादे धरे के धरे रह गये। उन्होंने कहा कि इस सरकार से किसी का भला होने वाला नहीं है। क्योंकि, इस सरकार में शामिल लोग गरीब जनता को इंसान ही नहीं समझते। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनकी सरकार थी तो इसी प्रकार जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी जाती थी परंतु वर्तमान में हेमंत सोरेन की सरकार खतियान जोहार यात्रा निकालकर फर्जी विकास के आंकड़े गिना रही है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में सिर्फ कागज में विकास हो रहा है। पूर्व विधायक हरि कृष्ण सिंह और पूर्व विधायक प्रकाश राम समेत अन्य नेताओं ने भी आम लोगों को संबोधित किया और झारखंड सरकार पर कटाक्ष किया। 

इससे पहले जन चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित आम लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष बारी बारी से अपनी समस्याओं को रखा, जिसमें प्रमुख रूप से सड़क, पुल-पुलिया, पेयजल, आवास आदि के मामले थे। कार्यक्रम में लातेहार विधानसभा के भारी संख्या में कार्यकर्ता और आमलोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,359