Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नए सत्र का आगाज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नए सत्र का आगाज
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग रांची में वैदिक महाहवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ किया गया। नये सत्र  के पहले दिन सभी कक्षा के विद्यार्थियों के पदार्पण से विद्यालय एक बार फिर से गुलजार नजर आया। छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर विद्यालय आने की खुशी साफ झलक रही थी। साथ ही शिक्षकगण भी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए  उत्साहित दिखाई दिया। 

इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में बच्चों के स्वागत के लिए विशेष सजावट की गयी। आज कक्षा एल केजी के विद्यार्थियों के विद्यालय में पदार्पण का पहला दिन भी था।वे अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय के माहौल से परिचित हुए। शिक्षिकाओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। 

विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके और उनके परिवार के स्वस्थ, सुखमय तथा सफल जीवन की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्त्व बताते हुए स्वाध्याय करने की सलाह दी।

साथ ही विद्यालय के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। विद्यालय की सुपरवाइजरी प्रमुख श्रीमती राजश्री मिश्रा ने भी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने तथा समय का सदुपयोग करने की राय दी।सत्र का पहला दिन उत्साहपूर्वक व्यतीत हुआ।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,486