टीम एबीएन, रांची। झारखंड में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स में अत्याधुनिक बी 1 कैथ लैब, सिंगल प्लेन कैथ लैब, दो 4डी इकोकार्डियोग्राफी मशीन, 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया।
रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के लगे अत्याधुनिक 4डी से रियल टाइम 3डी और 4डी रंगीन इमेज प्राप्त हो सकेगा। इसके अलावा 42.09 करोड़ की राशि से बने एकेडमिक भवन का भी मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। इसी भवन में रिम्स का अत्याधुनिक पुस्तकालय भी बनाया गया है।
इस एकेडमिक भवन में 250 एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को एक साथ बैठकर पढ़ने की लाइब्रेरी है। इसके अलावा 300 छात्रों की क्षमता वाला 04 लेक्चर हॉल हैं, इसी एकेडमिक भवन में 250 छात्र छात्राओं के एक साथ परीक्षा संचालन के लिए 03 परीक्षा कक्ष भी है।
झारखंड में पटरी पर स्वास्थ्य सेवा लाने की कवायद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स में कई आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण सीएम हेमंत सोरेन ने रिम्स में कई आधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 173 चिकित्सा पदाधिकारी और 297 आयुष सीएचओ को नियुक्ति पत्र भी सौंपा।