Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनी झलकारी बाई जी की पुण्यतिथि और बाबा चौहरमल की जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनी झलकारी बाई जी की पुण्यतिथि और बाबा चौहरमल की जयंती
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। महान वीरांगना झलकारी बाई जी की पुण्यतिथि एवं बाबा चौहरमल जी की जयंती भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर कुमार बाउरी, पूर्व विधायक श्रीमती गंगोत्री कुजूर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झलकारी बाई एवं बाबा चौहरमल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित की।

मौके पर संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि झलकारी बाई महान वीरांगना थी और उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई की सेना का नेतृत्व करते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे किये थे। झलकारी बाई महारानी लक्ष्मी बाई के जैसे ही वीर और उनकी तरह ही दिखती थी जिसका फायदा रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के साथ लोहा लेते हुए उठाया था। उन्होंने महाबली बाबा वीर चौहरमल के विषय में बताते हुए कहा कि वे त्याग, बलिदान, आत्म सम्मान, नैतिक कर्तव्यवान थे।

मौके पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए झलकारी बाई ने जो बलिदान दिया, वह सदैव नारी शक्ति का प्रतीक और देश के लिए गौरव का विषय रहेगा। लेकिन कुछ राजनीतिक कारणों से हमारे देश के महापुरुषों को दुनिया तक आने नहीं दिया गया। आज देश के अमृत काल मे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अपने देश के सभी महापुरुषों को याद किया जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,855