Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बहोरनपुर पुरातात्विक स्थल से चोरी हुई मूर्तियां बिहार से बरामद, तीन गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बहोरनपुर पुरातात्विक स्थल से चोरी हुई मूर्तियां बिहार से बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के बहोरनपुर से चोरी हुई मूर्तियों को पुलिस ने बिहार से बरामद कर लिया ह। इस घटना में शामिल तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। बताते चलें कि झारखंड के हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरहेत पंचायत के बहोरनपुर स्थित पुरातात्विक स्थल से दो बहुमूल्य मूर्तियां चोरी हो गयी थीं। मूर्तियां चोरी होने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गय था। भारतीय पुरातत्व विभाग पटना की टीम के देखरेख में चल रहे अन्वेषण और खुदाई में पिछले महीने ही दोनों मूर्तियां मिली थी। राज्य सरकार की ओर से यह कहा गया था कि इन बहुमूल्य पुरातात्विक धरोहर को संरक्षित किया जाएगा और इसे बिहार नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन