Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : तस्करी के लिए जा रहे 33 गोवंशीय मुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला : तस्करी के लिए जा रहे 33 गोवंशीय मुक्त
विज्ञापन
  • गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

टीम एबीएन, गुमला। गुमला जिला में गायों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। चैनपुर अनुमंडल के जारी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से तस्करी के लिए हांक कर ले जाये जा रहे 33 गोवंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। 

थाना प्रभारी मनीष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के तेतरटोली गांव से 33 गोवंशीय पशुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस ने दो पशु तस्करों तेतरटोली गांव निवासी वसीम खान एवं बसिया प्रखंड के किंदिरकेला गांव निवासी जबार खान को पकड़ा है।

थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि जारी पुलिस को सूचना मिली थी कि तेतरटोली के रास्ते कुछ लोगों के द्वारा गाय-बैल की तस्करी की जा रही है। इसके बाद जारी थाने की पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और सड़क पर हांक कर ले जाए जा रहे 33 गाय-बैल को मुक्त करवाया है। पुलिस ने दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो मोटरसाइकिल जब्त किये गये हैं।

पकड़े गये पशु तस्करों ने पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। वहीं, जब्त सभी 33 गोवंशीय पशु को ग्रामीणों के बीच जिम्मेनामा लिखवाकर उन्हें सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करों को गुमला जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,765