Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने में हाइकोर्ट का आदेश भी नहीं है असरदार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने में हाइकोर्ट का आदेश भी नहीं है असरदार
विज्ञापन
  • जहरीले धुएं से खतरे में जान, हाईकोर्ट के नोटिस के बाद भी नहीं बदले हालात 

टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। रामगढ़ में लोग प्रदूषण की चपेट में आकर खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। आने वाली पीढ़ियों के सामने अस्तित्व का खतरा मंडरा रहा है। कंपनियों की मनमानी पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस ही है। रामगढ़ में स्पंज और आर आयरन फैक्ट्री हवा में जहर घोल रही है। 

फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले धुएं से गांव के लोग परेशान हैं। फैक्ट्री के चिमनी से निकलने वाले धुएं की वजह से किसानों की जमीन बंजर हो रही है। गांव के लोग बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन फैक्ट्रियों की मनमानी कम नहीं हो रही है। हवा में जहर घोलने वाली फैक्ट्रियों में अव्वल श्री वेंकेटेशन आयरन स्पंज फैक्ट्री भी है। फैक्टरी की मनमानी ऐसी है कि लोग बेबस है। 

लोगों के आंदोलन जरूर हो रहे हैं, लेकिन फैक्ट्री की मनमानी कम नहीं हो रही है। ये हाल तब है, जब प्रदूषण फैलानी कंपनियों को पहले भी फटकार लग चुकी है। बावजूद इसके कंपनियां नियमों को ताक पर रखकर फैक्ट्रियां चल रही है। इन कंपनियों में श्री वेंकटेश आयरन एंड स्टील एलियोस, आलोक स्टील इंडस्ट्रीज, स्पंज आयरन सबसे प्रदूषित इंडस्ट्रीज की सूची में शामिल है। 

हाईकोर्ट ने 26 कंपनियों को नोटिस भेजा था। प्रदूषण फैलाने के मामले में ये नोटिस भेजा गया था। फैक्ट्री के धुएं से भदानी में कई गांव प्रभावित हैं, लेकिन अब जिला प्रशासन और वन विभाग ने मामले पर संज्ञान लिया है। मामले की शिकायत अब डीसी तक जाने वाली है। 

जिले में प्रदूषण की ये समस्या सालों से है, लेकिन कोई पहल नहीं की जा रही है। नतीजा ये हुआ है कि लोग बीमार पड़ने लगे हैं। सिविल सर्जन आगाह भी कर रहे हैं कि हालात अगर ऐसे ही रहे तो जहरीले धुएं से बीमारियां बढ़ेगी। न्यूज स्टेट भी रामगढ़ में प्रदूषण के खिलाफ लगातार खबरों को प्रमुखता से दिखा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,414