नैक की एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में लेंगे भाग
टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) जो राष्ट्रीय अनुदान आयोग का स्वायत्त संस्थान है, 4 अप्रैल 2023 को एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला, आइ सी टी, संस्था के मूल्यांकन एवं प्रत्यायन प्रक्रिया-नैक विषय पर बैंगलोर में आयोजित कर रहा है। इस राष्ट्रीय कार्यशाला में देश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति हिस्सा ले रहे हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल रहेंगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नैक के निदेशक एस सी शर्मा करेंगे।
इस राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेने एवं वक्तव्य रखने के लिए रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, बैंगलोर के लिए प्रस्थान किये।