टीम एबीएन, कोडरमा। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में विज्ञानं एवं वाणिज्य संकाय में सत्र 2023 - 24 के लिए वर्ग ग्यारहवीं हेतु नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता, प्राचार्या अपर्णा सिन्हा ने बताया की वर्ग ग्यारहवीं में नामांकन के लिए अभी छात्रों के प्री बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर नामांकन की सुविधा भी दी जा रही है। मेधावी छात्रों के लिए विद्यालय की और से स्कॉलरशिप का भी प्रावधान दिया गया है।
उन्होंने बताया कि छात्रों के लिए बरही, बांझेडीह, डोमचांच, झुमरी तिलैया एवं कोडरमा से बस सुविधा भी उपलब्ध है। छात्रों (बालक एवं बालिकाओं) हेतु अलग-अलग छात्रावास के साथ ही साथ आईआईटी, मेडिकल, एनडीए, नेशनल ओलंपियाड जैसे प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए अनुभवी शिक्षकों के द्वारा मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही विद्यालय के स्टूडेंट सर्विस सेल द्वारा छात्रों को कैरियर संबंधित मार्गदर्शन भी दिया जाता है।
इच्छुक छात्र-छात्रा विद्यालय के वेबसाइट, विद्यालय कार्यालय और उजाला कॉम्प्लेक्स, झुमरी तिलैया स्थित मुख्य कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डाउनलोड या प्राप्त करके नामांकन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। दिनांक 11 अप्रैल 2023 से छात्रों के लिए कक्षाएं प्रारंभ कर दी जायेंगी।