- अप्रैल में अमृतधारा समेत होंगे कई कार्यक्रम
टीम एबीएन, कोडरमा। मारवाड़ी युवा मंच की झुमरी तिलैया इकाई के नये सत्र 2023-24 की नई कमेटी ने गौशाला में गौ आहार कार्यक्रम के साथ प्रोजेटक्ट की शुरुआत की। मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष राज पचिसिया, सचिव आशीष जोशी, कोषाध्यक्ष चिंटू अग्रवाल, कार्यक्रम के प्रोजेटक्ट डायरेक्टर शुभम चौधरी ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करती है। इसी उद्देश्य को लेकर सत्र की शुरूआत गौ आहार खिलाकर किया।
उन्होंने बताया कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति होती है। 3 अप्रैल को महावीर जयंती के मौके पर निकलनेवाली शोभा यात्रा एवं 5 अप्रैल को अनुमान जन्मोत्सव पर भक्तों का स्वागत किया जायेगा। वहीं अप्रैल में अमृतधारा सहित कई अन्य प्रोजेक्ट को अंजाम दिया जायेगा।
मौके पर कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर शुभम चौधरी, हर्षित सोमानी, रितेश दुग्गड़, संजय जैन, अर्जुन संघई, मनोज पिलानिया, शिवेश पचिसिया, संजय अग्रवाल, अजय शर्मा, मनीष पेड़ीवाल, अध्यक्ष राज पचिसिया, सचिव आशीष जोशी, कोषाध्यक्ष चिंटू अग्रवाल मौजूद थे।