टीम एबीएन, रांची। सांसद संजय सेठ 5, 6 और 7 मई को रांची में युवा रंगमंच के तत्वावधान में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन करायेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव पंचायत स्तर पर छिपे प्रतिभान कलाकारों को अपनी कला को दिखाने का अवसर प्रदान करना है।
गांव में ऐसे कई कलाकार हैं जो आर्थिक अभाव के कारण वह अपनी कला को नहीं दिखा पाते हैं। इस आयोजन से ऐसे कलाकारों को अपनी कला दिखाने का अवसर प्रदान होगा। इसी के निमित जो कलाकार संस्कृति महोत्सव में हिस्सा लेना चाहते हैं, वह रजिस्ट्रेशन फॉर्म में निम्नलिखित लोगों से संपर्क स्थापित कर फॉर्म ले सकते हैं :-
क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता सामूहिक- तृशा भाटिया 9709069684, क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता सोलो सुनीता उरांव 9523426876, फोक नृत्य सामूहिक सुमोना चटर्जी 6363404054, जनजातीय नृत्य समूह नित्य श्री देवदास विश्वकर्मा 8789050806, जनजातीय इंस्ट्रुमेंटल प्रतियोगिता सोलो श्री मनपुरण नायक 7071082417, कोरियोग्राफी थीम बेस्ट डांस श्री सिकंदर ठाकुर 8210335269, वोकल सोलो क्लासिकल सेमी क्लासिकल लाइट वोकल श्री देव प्रिया ठाकुर 9430377731, सामूहिक गीत भारतीय /पाश्चात्य श्री रजत आनंद 6200032956, माइम प्रतियोगिता सामूहिक मुन्ना लोहार 9931152081, सनी सिंह 8789359469, लघु नाटिका स्किट प्रतियोगिता शंकर पाठक 8877183983, सोनू सोनार 8935851653, अरगोड़ा स्थित मोहन कॉन्प्लेक्स सांसद कार्यालय से संपर्क कर फॉर्म ले सकते हैं।
इस प्रतियोगिता में सांस्कृतिक मंत्रालय के गुनी जज प्रतिभा को जज करेंगे। इस महोत्सव में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागी के बीच सर्टिफिकेट मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जायेगा। रांची लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कलाकारों को जागृत करने हेतु सभी विधानसभा में प्रचार रथ एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जायेगा। साथ ही रांची के सभी स्कूलों में संपर्क स्थापित कर खेल महोत्सव में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।
इस महोत्सव में 10 साल तक के उम्र के बच्चे भाग ले सकेंगे। इस भव्य आयोजन को लेकर रांची के विभिन्न चौक चौराहों पर प्रदेश के सभी नामचीन कलाकारों के कट आउट लगाये जायेंगे, जिन्होंने झारखंड को गौरवान्वित किया है।
आज इसी के निमित सांसद कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी थी, जिसमें सांसद संजय सेठ, पूर्व सांसद अजय मारु, अजय मलकानी, शिव शंकर महली, संतोष पाठक, देवदास विश्वकर्मा, मनपूरन नायक, नंदलाल नायक, एसडी सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों के गुणी कलाकार उपस्थित थे।